logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का द्वितीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न, स्वच्छता व जागरूकता रैली से दिया सामाजिक संदेश

संवाददाता: देव ठाकुर

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों का द्वितीय एकदिवसीय शिविर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. ज्योति बिश्नोई और डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर की गई। इस दौरान महिला प्रसाधन व आसपास के क्षेत्रों में झाड़-झंखाड़ हटाकर साफ-सफाई की गई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने जनजागरूकता रैली निकालकर स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति तथा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया | महाविद्यालय में आयोजित बौद्धिक सत्र में “मतदाता जागरूकता एवं विकसित भारत के लिए युवाओं का कौशल विकास” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि किसी भी विकसित राष्ट्र का निर्माण कुशल और जागरूक युवाओं के बल पर ही संभव है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया। डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने युवाओं से ज्ञानवान, स्वस्थ और संस्कारित बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने कहा कि सेवा भाव से कार्य करने पर आत्मिक संतोष और आनंद की अनुभूति होती है। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की तथा संचालन डॉ. संजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. बबीता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. पी.के. शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। रैली एवं शिविर में महिमा भारती, स्वाति, पूर्णिमा तोमर, निहाशा, पारुल, नेहा, आरती, अंजलि पाल, कोमल, अंशिका शर्मा, मंजू देवी, मनीषा देवी, प्रियंका, नम्रता सिंह, तुलसी मिश्रा, भावना सागर, लायबा, वंदना, गरिमा, शालिनी दुबे, शिवानी वर्मा, सरिता सहित अनेक स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर ने विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संवाद

15
1289 views

Comment