नव युवा सेवा समिति गुलालपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मीटिंग में मुख्य अतिथि के सुजीत पासी व श्री राम सिंह, प्रदेश प्रभारी पहुँचे
नव युवा सेवा समिति गुलालपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महत्वपूर्ण मीटिंग दरियापुर उर्फ गुलालपुर हेतापट्टी, सहसों, प्रयागराज में सुजीत पासी बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे। उन्होंने जनता के बीच अपने विचार रखे एवं बाबा साहब डॉo भीम राव अम्बेडकर जी के मिशन के बारे में जनता को जागरूक किया। ग्राम सभा के लोगों को शिक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया एवं संगठन का मनोबल बढ़ाया। संगठन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री राम सिंह प्रदेश प्रभारी डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुँचे और उन्होंने ग्राम सभा के लोगों को शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए कहा और गाँव में एकता के साथ गाँव का भविष्य संवारने की बात कही।
नव युवा सेवा समिति के उपाध्यक्ष अनिल रावत ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि हम सब गाँव का विकास चाहते हैं और सुजीत पासी से आग्रह किया कि हमारे संगठन को मज़बूती प्रदान करें।
गुलालपुर ग्राम प्रधान उदयभान जी ने अपनी बात को रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जनता के बीच अपनी बात रखी।
मीटिंग में मुख्य रूप से दीपक भारती, डॉ मनोज चौधरी, निगम वर्मा, राम सुमेर भारतीय, रवि कुमार, रमेश चंद कनोजिया, कन्हैयालाल, मिथिलेश कुमार कुशवाहा एवं ग्राम सभा के सभी सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।