logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झरिया में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने डाला वोट, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की अपील

–झरिया/धनबाद, 23 फरवरी 2026: नगर निगम चुनाव के तहत झरिया में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने अपना मतदान किया और मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने की अपील की।

संजीव सिंह ने बोरागढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 3 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। वे आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर मतदान करते नजर आए।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने झरिया समेत पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा, “आपका एक वोट धनबाद के भविष्य की दिशा तय करेगा। मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।”

मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा है।

27
1180 views

Comment