logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रसोईया धमना में भव्य सनातन हिंदू सम्मेलन संपन्न , सनातनी सुरक्षा और गो-रक्षा का लिया संकल्प

रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा

"गौ मां को सम्मान दिलाने जन-अभियान चलाना है,
आह्वान है गौ-भक्तों से धेनु-शरण में आना है!"

बरही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बरही मंडल द्वारा रसोइया धमना दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सनातन हिंदू सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। हजारों सनातनियों की उपस्थिति ने हिंदू एकता और गो-रक्षा का प्रबल संदेश दिया। इस आयोजन ने समाज में सांस्कृतिक जागरण और सनातनी सुरक्षा की मजबूत नींव रखी।
सम्मेलन का उद्घाटन :
कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता राजीव कमल बिट्टू, बाल विदुषी लाडली शरण दीदी, सत्यानंद गिरी जी महाराज, रामदास जी महाराज तथा आदेश सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद से हुई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार और श्वेता राज लक्ष्मी ने किया।
संतों के प्रेरक उद्बोधन :
राजीव कमल बिट्टू ने कहा, “हिंदू बंटेगा तो देश बंटेगा, हिंदू जागेगा तो देश जागेगा।” उन्होंने लव जिहाद के खतरे तथा महाराणा प्रताप के संघर्ष का उल्लेख करते हुए धर्म-रक्षा पर बल दिया। लाडली शरण दीदी ने नारा दिया, “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनने की प्रेरणा दी। रामदास जी महाराज ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि 2029 तक गौ-हत्या नहीं रुकी, तो 2036 तक गौवंश विलुप्त हो सकता है। सत्यानंद गिरी जी ने शून्य, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता बताते हुए धर्म-रक्षा का आह्वान किया।
सांस्कृतिक उत्साह :
जय माँ सरस्वती राइजिंग पब्लिक स्कूल, भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं सेंट्रल मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नृत्य-गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। पलक कुमारी की ‘मणिकर्णिका’ नृत्य प्रस्तुति तथा झारखंडी नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजन की सफलता :
क्षेत्र प्रमुख त्रिवेणी साव के मार्गदर्शन में आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी दयानंद चौरसिया, गुरुदेव गुप्ता, प्रो. बद्री साव, डॉ बिनोद, कैलाश ठाकुर, प्रभु राणा, नंद किशोर गुप्ता, नितेश कुमार, योगाचार्य इंद्रदेव गुप्ता, पिंटू केसरी, गुड्डू केसरी, निरंजन केसरी, बिरेंद्र साव, परमेश्वर प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह सम्मेलन सनातन सुरक्षा और गो-रक्षा के संकल्प को मजबूत करते हुए सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
विशेष उपस्थिति :
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रितेश कुमार, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, सुरेंद्र रजक शोभा देवी, गायत्री देवी, अनीता देवी समेत अनेक महिलाएं भी शामिल हुईं।

89
3667 views

Comment