***** न फटेगी, न गलेगी, न होगी नकली: यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट *****
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल की मार्कशीट में बड़ा बदलाव किया है। वर्ष 2025-26 से जारी नई मार्कशीट विशेष सामग्री से तैयार की गई है, जिसे न हाथ से फाड़ा जा सकता है, न पानी में गलाया जा सकता है। इसमें यूवी सुरक्षा फीचर जोड़ा गया है। धूप में रखने पर ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद’ का लोगो चमकता है और छाया में आते ही गायब हो जाता है, जिससे असली-नकली की पहचान आसान होगी। नई मार्कशीट 70-80 साल तक सुरक्षित रहने का दावा करती है और इसे लैमिनेशन की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और छात्रों को स्थायी व सुरक्षित दस्तावेज मिलेगा।