logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झरिया में ट्रक हादसे के बाद बवाल, सड़क जाम से कई बूथों पर मतदान प्रभावित

झरिया में सड़क जाम से मतदान प्रभावित, ट्रक हादसे के बाद बवाल

झरिया/धनबाद, 23 फरवरी 2026: नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में उस वक्त हंगामा हो गया, जब डीएवी उच्च विद्यालय स्थित कई बूथों के पास सड़क जाम कर दिया गया। बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य मार्ग बाधित होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, देर रात झरिया थाना क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ लिया।

सोमवार सुबह गुस्साए लोगों ने डीएवी उच्च विद्यालय के पास झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण मतदान केंद्रों तक पहुंच बाधित हो गई, जिससे कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

40
2176 views

Comment