जालौन में दर्दनाक हादसा: मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
जालौन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर के चालक को रास्ते में झपकी आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे असंतुलित होकर पलट गया, जिससे चालक नीचे दब गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
⚠️ लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि थकान या नींद की स्थिति में वाहन न चलाएं।
रिपोर्ट
राजू पाटकार..