logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में 5 साल की मासूम की बहादुरी, थाने पहुंचकर बचाई मां की जान, दो आरोपी हिरासत में

हरदोई:- शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश पूरवा एक 5 वर्षीय बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत ने उसकी मां की जान बचा ली घटना के दौरान महिला पर घर में घुसकर हमला किया यह देख घबराई बच्ची ने साहस दिखाया और करीब 200 मी दूर स्थित कोतवाली तक दौड़ कर पहुंच गई
जानकारी के अनुसार नुमाइश पूरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव अपने 5 वर्षीय पुत्री के साथ रहती है उनके पति अभिषेक श्रीवास्तव का निधन हो चुका है पति के पैतृक मकान को लेकर पूजा का विवाद उनके रिस्तेदार विनोद श्रीवास्तव से चल रहा है पीड़िता का आरोप है कि सम्पत्ति को लेकर पहले भी मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था घटना के दिन आरोप है कि कुछ लोग घर में घुस आए और पूजा के साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान बच्ची के पीछे पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया जिसके कातने से वह घायल हो गई| किरायेदारो ने हस्तक्षेप करके बच्ची को कुत्ते से बचाया इसके बाद बच्ची किसी तरह कोतवाली पहुंची और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई
बच्ची की हालत देखकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है
एसएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि बच्ची की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और बच्ची को सुरक्षित किया गया है तथा दो आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है
रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई

33
1137 views

Comment