बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गोरखपुर CIEB टीम ने छापेमारी कर पकड़ी शराब की बहुत बड़ी खेप
बलिया रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर की सीआइबी टीम ने जयनगर क्लोन एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की। लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की 474.84 लीटर शराब बिहार में होली के लिए भेजी जा रही थी। इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और बलिया जीआरपी की कथित सतर्कता पर सवाल उठे।
बैगों को खोला गया तो अंदर विभिन्न ब्रांडों की महंगी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 474.84 लीटर शराब जब्त की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग पांच लाख है। हैरानी की बात यह है कि जिस प्लेटफार्म पर स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की चौबीसों घंटे तैनाती का दावा किया जाता है। वहां बाहरी टीम ने आकर भारी मात्रा में शराब बरामद की। शराब की यह खेप आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। बलिया छपरा रेलखंड तस्करों के लिए सेफ जोन हो चुका है।