जेएनयू में विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ; जेएनयूएसयू एवं एबीवीपी ने एक-दूसरे पर हमलों का आरोप लगाया
नयी दिल्ली: 23 फरवरी (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार देर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक विरोध मार्च के दौरान वामपंथी और दक्षिणपंथी रुझान वाले छात्र समूहों के बीच हिंसा हुई।
दोनों समूहों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।