logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा 111 चिन्हित क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का सर्वे किया जा रहा है।

बदायूं -शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सेव लाइफ फाउंडेशन की मदद से जनपद में 111 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन चिन्हित की गई। इन सभी क्रैश लोकेशन का लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ सर्वे किया जा रहा है, इस सर्वे में सभी क्रैश प्वाइंट क्या-क्या सुधारात्मक कार्य किए जाने है, यदि दुर्घटना होती है तो जल्द से जल्द एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके, दुर्घटना स्थल पर शॉर्ट टर्म क्या सुधारात्मक कार्य किया जा सकते हैं या मध्य काल के लिए क्या-क्या सुधारात्मक कार्य किया जा सकते हैं या लॉन्ग टर्म क्या-क्या सुधारात्मक कार्य किए जा सकते हैं संयुक्त रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी ,श्री हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं श्री अभिनव कुमार चौधरी, यात्री मालकार अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग अधिकारियों द्वारा अब तक 51 क्रिटिकल क्रैश प्वाइंट का सर्वेक्षण किया गया है।

0
0 views

Comment