रायसिंहनगर में “विकसित भारत संस्कृति ज्ञान परीक्षा संवाद” का सफल आयोजन, विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति
रायसिंहनगर, 22 फरवरी 2026।
विकसित भारत के निर्माण में समाज की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकसित भारत संस्कृति ज्ञान परीक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन धिंगड़ा क्लासेज, रायसिंहनगर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को प्रेरणादायी बनाया।
मुख्य अतिथि डॉ. महेश जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब युवा वर्ग अपनी संस्कृति, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सतत अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रायसिंहनगर से सीताराम बिश्नोई, गौरीशंकर सारस्वत निदेशक grlnfinancialservices , विनोद रिवाड़िया सहज योग, विष्णु दत्त, वेदप्रकाश ठंडी, विनोद सिडाना, शिवशंकर कालिराणा,कंचन नायक ,कुलभूषण सिंगल, रिशीका शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता, सोहन जनागल, कोमल गजरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं अन्य राज्यों से भी विशिष्ट सहभागिता देखने को मिली, जिसमें गुजरात से विशाल पांडे एवं अल्पेश डाबी, जयपुर से राहुल पंड्या तथा मध्यप्रदेश से अशोक बलसोरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
वक्ताओं ने सांस्कृतिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार एवं सफल बना दिया।