logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरनावदा बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव: पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय न होने से यात्री परेशान

हरनावदा ग्राम पंचायत के हरनावदा चौराहा स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो पेयजल की व्यवस्था है, न शौचालय और न ही प्रतीक्षालय, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
विशेषकर महिला यात्रियों को शौचालय न होने के कारण सबसे अधिक दिक्कतें आती हैं। उन्हें पानी भी खरीदकर पीना पड़ता है। बारिश और गर्मी के मौसम में प्रतीक्षालय के अभाव में यात्रियों को खुले में इंतजार करना पड़ता है।
यह बस स्टैंड आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पिड़ावा, चोमेल्हा, उज्जैन, भानपुरा, झालावाड़, हरनावदा गजा, खाजीलपुर और दतूरिया जैसे दूरदराज के स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रतिदिन कई यात्री यहां से बसों में सवार होते हैं।
यात्रीयों ने बताया कि दूर से आने के बावजूद यहां रुकने या शौचालय जैसी कोई सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पेयजल के लिए एक टंकी तो है, लेकिन उसे भरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे वह केवल नाममात्र की रह गई है।
Aima media jhalawar






7
1059 views

Comment