मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिंसिपल राकेश साह ने 28 साल की टीचर शाइस्ता परवीन से रचाई शादी
मुजफ्फरपुर में रिटायरमेंट के कगार पर चल रहे स्कूल प्रिंसिपल और 28 साल की महिला टीचर ने नेपाल में एक दूसरे से शादी रचा ली जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. युवती के भाई ने अपहरण और जबरन विवाह का आरोप लगाया है, जबकि शिक्षिका ने वीडियो जारी कर इसे अपनी मर्जी बताया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल राकेश साह चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं. उन्होंने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया.