विराट कोहली होते तो जीत जाती india क्रिकेट टीम
विराट कोहली की कमी साफ नज़र आई हार के बाद
T20 वर्ल्ड कप 2024 से चला आ रहा टीम इंडिया की जीत का सिलसिला इस समय थम सा गया है T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर राउंड में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 76 रन से हरा दिया. फिर टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में कोई मैच हारेगी, इसकी आशंका शायद ही किसी ने सोची होगी
India इतनी बुरी तरह हारेगी, ये तो किसी ने नहीं सोचा होगा. मगर टीम इंडिया को शिकस्त मिली और इसने एक ऐसी कड़वी सच्चाई से सामना करवा दिया, जो शायद ही किसी ने सोचा होगा. भारतीय टीम में अगर विराट कोहली होते तो उसे जीत मिलने की संभावना रहती. कम से कम इतिहास तो यही कहता है.
अहमबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल के बाद 22 फरवरी 2026 को एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम को जोर का झटका लगा. तब टीम इंडिया खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही थी लेकिन इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराकर खिताब जीता. इसी तरह सुपर-8 के मैच में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन साउथ अफ्रीका ने उसे हरा दिया. इस शर्मनाक हार ने भारतीय टीम और इसके फैंस को परेशान कर दिया
भारतीय टीम की हार के बाद एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि भारत को विराट कोहली की कमी खली? असल में टी20 वर्ल्ड कप में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. इस टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 बार 150 रन से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक चेज किया था और तीनों बार विराट कोहली ही जीत के स्टार रहे थे.