logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन विहार में एस आई आर मैपिंग के बाद जारी नोटिस का किया गया निस्तारण

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार कॉलोनी में एस आई आर मैपिंग के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस का निस्तारण करवाया गया।
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए एस आई आर की प्रक्रिया चलाई जा रहीं है। मतदाताओं द्वारा एस आई आर फॉर्म भर कर दिया गया जिसके आधार पर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई और जीवन विहार के कुल 650 मतदाताओं की सूची में से कागजों की कमी के कारण कुल 27 नोटिस जारी किए गए थे। बाद में चुनाव आयोग द्वारा विशेष सॉफ्टवेयर के द्वारा मैपिंग के बाद कुल 363 नोटिस जारी कर दिया गया। सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं को एक पासपोर्ट साइज फोटो और आई डी प्रूफ देना है। जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं घटना नियंत्रण अधिकारी नागरिक सुरक्षा संजय शर्मा एवं पूर्व महासचिव एवं पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से ‌जीवन विहार कॉलोनी में BLO द्वारा कैंप लगवा कर लगभग 75 नोटिस जारी करवाए गए और लगभग 50 नोटिसों का निस्तारण करवाया गया। आज के भांति अगले रविवार यानि दिनांक 01.03.2026 को पुनः कैंप लगाकर नोटिसों का निस्तारण करवाया जाएगा। विदित हो BLO को चुनाव आयोग के नोटिसों के निस्तारण के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में इनविजलेटर की भी ड्यूटी लगा दी गई है, जिसके कारण चुनाव आयोग द्वारा मतदाता शुद्धिकरण का कार्य अत्यंत धीमा हो गया है। प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए जिन BLO की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई थी उन्हें तुरंत ड्यूटी मुक्त करके मतदाता नोटिस निस्तारण करने में लगाया गया जिससे समय सीमा के अंदर ही काम को समाप्त किया जा सके और एक भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह पाए।

0
0 views

Comment