logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली मिलन समारोह में पाल समाज ने किया एकजुटता का प्रदर्शन

गाजियाबाद। मुरादनगर में पाल सुधार समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे समाज के उत्थान के कार्यो को करने वालो का सम्मान व समाज मे व्याप्त कुरीतियों को पूर्णतया खत्म करने के लिए सभी एक जुट हुए।

पाल समाज ने मुरादनगर, गाजियाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जहाँ समाज के सदस्यों ने एक साथ मिलकर त्योहार का जश्न मनाया। इस मौके पर समाज के बड़े-बुजुर्गों और युवाओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह समारोह पाल समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

इसमें मुख्य रूप से मुरादनगर वार्ड no 11 से सभासद भूपेंद्र पाल , अध्यक्ष सुरजीत सिंह,ओमप्रकाश , धर्मवीर , विनोद धनगर , राजू, नरेंद्र , सर्वजीत, नेपाल सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौज़ूद थे।

0
0 views

Comment