logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडलीय अस्पताल में जिला जेल के बंदी रक्षक आनंद शुक्ल की उपचार के दौरान मौत हो गई।



मिर्ज़ापुर l- जानकारी के अनुसार, आनंद शुक्ल की ड्यूटी के दौरान जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बंदी रक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आनंद शुक्ल कई दिनों से बीमार थे, लेकिन उपचार के लिए उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।

7
425 views

Comment