logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएचसी बड़ौदा में NQAS की कड़ी कसौटी पर परखी गई व्यवस्थाएं, दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का असेसमेंट पूर्ण,



✍🏻श्योपुर 22 फरवरी2026/श्योपुर जिले के बड़ौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 20 एवं 21 फरवरी 2026 को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत दो दिवसीय विस्तृत असेसमेंट सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। राष्ट्रीय स्तर के असेसर द्वारा अस्पताल के 9 प्रमुख विभागों—मैटरनिटी, रेडियोलॉजी, फार्मेसी, ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, लेबोरेट्री, ऑक्जेलरी सेवाएं तथा जनरल एडमिन—की बारीकी से गुणवत्ता जांच की गई।असेसमेंट प्रक्रिया के दौरान चार प्रमुख आयामों—प्रत्यक्ष अवलोकन, रिकॉर्ड एवं रजिस्टर सत्यापन, स्टाफ साक्षात्कार तथा जनसामान्य से फीडबैक—के आधार पर गहन मूल्यांकन किया गया। साथ ही 8 निर्धारित क्वालिटी इंडिकेटर्स पर सेवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन, मानव संसाधन दक्षता और मरीज संतुष्टि जैसे मानकों की कठोर समीक्षा की गई।

बताया गया कि यह मूल्यांकन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्ता के वास्तविक परीक्षण की प्रक्रिया थी। सीएचसी बड़ौदा के संपूर्ण स्टाफ ने नियमित स्वास्थ्य सेवाएं संचालित रखते हुए आवश्यक अभिलेख, प्रोटोकॉल, दस्तावेजी साक्ष्य एवं कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया। बड़ौदा बीएमओ डॉ०राघवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पूरी टीम ने समन्वित और अनुशासित ढंग से कार्य करते हुए गुणवत्ता मानकों को सुदृढ़ करने का गंभीर प्रयास किया। असेसमेंट पूर्ण होने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा और संतोष का वातावरण दिखाई दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को आशा है कि सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने पर सीएचसी बड़ौदा को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण प्राप्त हो सकता है? यह उपलब्धि न केवल जिले के स्वास्थ्य तंत्र की साख को सुदृढ़ करेगा, बल्कि बड़ौदा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन की संभावनाओं को भी बल प्रदान करेगा। यह कि गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ौदा सीएचसी ने एक ठोस और प्रभावी कदम उठाया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिलेगा।

22
4941 views

Comment