logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरसिया थाना क्षेत्र हाईवे 49 पर ग्रामीण कुनकुनी

रायगढ़, 22 फरवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम कुनकुनी स्थित वेदांता साइडिंग के पास एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक, पल्सर और पैशन प्रो बाइकों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।






हालांकि, इस हादसे में अब तक कितने लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं या किसी की जान गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और राहत कार्य जारी है। हम इस घटना से जुड़ी हर बारीक जानकारी आप तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं, पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

10
431 views

Comment