logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"रत्नाकर मिश्रा ने माँ विंध्यवासिनी मंदिर के पास मांस-शराब दुकानों पर रोक की मांग की"



मिर्ज़ापुर l- मिर्ज़ापुर में आस्था और मर्यादा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने माँ विंध्यवासिनी मंदिर के एक किलोमीटर परिक्षेत्र में मांस और शराब की दुकानों पर रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धार्मिक भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने का आग्रह किया है।

विंध्याचल धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, जिससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और स्थानीय अर्थव्यवस्था दोनों सुदृढ़ होती हैं। विधायक की इस पहल को कई श्रद्धालु धार्मिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं।

28
277 views

Comment