भोपाल में विधायक जी की चाय पर चर्चा
संपूर्ण भोपाल मे सीवेज एवं नल जल केंद्र सरकार योजना की शुरुआत
भोपाल के संपूर्ण क्षेत्रों में नर्मदा जल सप्लाई हेतु केंद्र सरकार की योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सीवेज व्यवस्था के बहु प्रतीक्षित विकास कार्य को मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार व समस्त विधायक महोदय की अनुशंसा पर किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल के दक्षिण पश्चिम के लोकप्रिय विधायक भाई श्री भगवान दास सबनानी जी के सौजन्यगत अथक प्रयासों के द्वारा स्वीकृत करवा कर संपूर्ण लेआउट तैयार कर विधिवत शुरू कर दिया गया है।
आज दिनांक 22 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी ने कमला नगर कोटरा में जनसंपर्क भी किया ओर अजय भार्गव जी के निवास पर कमला नगर वासियों संग चाय पर चर्चा कर उन्हें सीवेज ओर नर्मदा नल जल की स्वीकृति किस प्रकार से उनके द्वारा की गई ओर चुनाव के समय का उक्त वचन पूरा किया है । इस अवसर पर नंदकिशोर तेलकर ओर नरेश पाठक जी द्वारा आभार भी व्यक्त किया ओर स्पष्ट भी किया कि उक्त कार्य श्री सबनानी जी के सद प्रयास से केंद्र सरकार की योजनांतर्गत किया जा रहा है , स्थानीय निकाय का कोई लेना देना नहीं है । स्वागत अजय भार्गव द्वारा किया गया । अन्य कमला नगर वासियों ने भी कहा कि श्री सबनानी जी इसी प्रकार से क्षेत्र का विकास कार्य करते रहें और क्षेत्र का साथ और विश्वास श्री सबनानी जी के साथ बना रहेगा।