logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हापुड़ न्यूज़* *24 फरवरी को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन- कर्नल टी०पी० त्यागी* रिपोर्ट - *अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर )(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज

*हापुड़ न्यूज़*
*24 फरवरी को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन- कर्नल टी०पी० त्यागी*
रिपोर्ट - *अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर )(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी वीर चक्र ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को दिल्ली के राजघाट पर स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन पर होगा राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हापुड़ से दस पदाधिकारी भाग लेंगे और बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डाक्टर लोकेश मुनि, पूर्व मंत्री विजय गोयल व स्कोडा ग्रुप के सिनियर एडवाइजर राजन छिब्बर बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पावन चिंताधारा के संस्थापक गुरु पवन सिन्हा, मेज़र जनरल एन श्रीनिवासन राव, मेज़र जनरल अनुज माथुर, मेज़र जनरल एम० एल०असवाल ,व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) के रूप में शामिल होंगे कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी वीर चक्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह व बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विडियो कालिंग कर राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे

2
33 views

Comment