logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व चिंतन दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में विविध कार्यक्रम आयोजित

पनियरा (महराजगंज), 22 फरवरी 2026।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, क्षेत्र पनियरा, जनपद महाराजगंज में विश्व स्काउट्स एवं गाइड के संस्थापक लॉर्ड बडेन पावेल के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व चिंतन दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री प्रमोद कुमार पटेल, सहायक अध्यापक श्री राहुल कुमार पटेल, स्काउट शिक्षक श्री संदीप कुमार शर्मा, अनुदेशक श्रीमती बबिता साहनी तथा छात्र-छात्राओं द्वारा लॉर्ड बडेन पावेल के चित्र पर पुष्प, दीप एवं अगरबत्ती अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने विश्व चिंतन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 22 फरवरी को विश्वभर के स्काउट और गाइड द्वारा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गाइडिंग के महत्व पर चिंतन करना, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे की भावना को मजबूत करना, वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्काउट-गाइड सदस्यों के बीच एकता और सहयोग की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इसी दिन स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बडेन पावेल एवं लेडी ओलेव बडेन पावेल का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन विशेष रूप से समर्पित है।
विद्यालय में इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पजल गेम, सामग्री पहचान प्रतियोगिता, निशाना लगाना, पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा चम्मच दौड़ शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रत्येक कक्षा से दो-दो विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्काउट-गाइड, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गोविन्द प्रसाद, गायत्री, लालती सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

22
172 views

Comment