logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, माननीय न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पंचायत भवन, मुरादाबाद आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत।

मुरादाबाद न्यूज। दिनांक 22.02.2026 को न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, माननीय न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पंचायत भवन, मुरादाबाद आगमन पर जिला जज मुरादाबाद, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा सलामी दी गई। माननीय न्यायमूर्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थियों को सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं भव्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसकी माननीय अतिथियों द्वारा सराहना की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
आइमा मीडिया संवाददाता

1
87 views

Comment