प्रयागराज में मेट्रो की तैयारी तेज, 2027 से पहले मिल सकती है सौगात
प्रयागराज। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रयागराज में मेट्रो परियोजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार फाफामऊ को नैनी और बमरौली को झूंसी से जोड़ा जाएगा। परेड मैदान पर इंटरचेंज जंक्शन बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को अलग-अलग रूट पर आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी।
बताया जा रहा है कि परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 31 मार्च से पहले शासन को भेजी जाएगी। योजना के तहत शहर में दो प्रमुख कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे—ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ। दोनों कॉरिडोर को मिलाकर करीब 40 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर बमरौली एयरपोर्ट से झूंसी होते हुए सिटी तक जाएगा, जबकि
नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर फाफामऊ से नैनी तक प्रस्तावित है। परेड मैदान को मुख्य इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से यात्रियों को चारों दिशाओं में कनेक्टिविटी मिलेगी।
परियोजना के अंतर्गत तीन से आठ कोच वाली फुल मेट्रो चलाने की योजना है। पहले लाइट मेट्रो का प्रस्ताव था, लेकिन अब पूर्ण मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है। इससे कुंभ, माघ मेला और संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
प्रशासन का दावा है कि मेट्रो शुरू होने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। यदि सब कुछ तय समय पर हुआ तो 2027 से पहले प्रयागराज को मेट्रो की सौगात मिल सकती