logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनेटा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवती की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में धनोता गांव की एक 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर-बरेली रेलखंड पर हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस को रात करीब 1:40 बजे सूचना मिली कि एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया। कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतका धनेटा गोविंदपुर गांव की निवासी थी और चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी और छोटी बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हैं।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे

10
512 views

Comment