logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिनसुकिया में चार दिवसीय भव्य गौ कथा महोत्सव का शुभारंभ



22 फरवरी तिनसुकिया, असम।
गौ सेवक परिवार एवं श्री शिव शक्ति मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्री तिनसुकिया गौशाला में 22 से 25 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय भव्य गौ कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:01 से 9:00 बजे तक पूजन के साथ की गई। तत्पश्चात प्रातः 9:31 बजे श्री राम जानकी मंदिर, रेलवे गेट–नौपोखरी से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो भक्ति-भाव के वातावरण में गौशाला प्रांगण तक पहुँची। कलश यात्रा के साथ ही गौ कथा का विधिवत आरंभ हुआ।

समाजसेवी किशन जी अग्रवाल ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन में पूजन, गौ कथा, हवन, श्याम कीर्तन, पूर्णाहुति एवं अमृत भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

22 से 24 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः पूजन एवं दोपहर 2:31 से सायं 6:31 बजे तक गौ कथा का आयोजन किया जा रहा है। 23 फरवरी को विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया है।

25 फरवरी को प्रातः पूजन के उपरांत 9:31 से 11:31 बजे तक पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। इसके बाद दोपहर 12:31 बजे अमृत भंडारा एवं 1:01 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत गौ माता के लिए छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। कथावाचक भागवत किंकर भवानी शंकर जी शास्त्री ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से गौ कथा में सहभागी होकर गौ माता की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।

गौ सेवक परिवार ने नगरवासियों से प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

0
46 views

Comment