logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालाजी आइसक्रीम का हुआ भव्य उद्घाटन

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता। 22 फरवरी 206/
कस्बे के असनी रोड़ दुर्गा चौराहा स्थित बालाजी आइसक्रीम का आज विधि-विधान के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दुकान के प्रोपराइटर अरविंद साहू ने बताया कि उनके यहां शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह एवं अन्य पार्टियों के लिए सभी प्रकार की आइसक्रीम किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, साथ ही स्वच्छता और बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि थोक एवं खुदरा दोनों प्रकार के ऑर्डर स्वीकार किए जाएंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने नई दुकान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय की सफलता की कामना की।
स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
दुर्गा चौराहा पर आइसक्रीम पार्लर खुलने से क्षेत्रवासियों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए यह दुकान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

7
1064 views

Comment