आयुष विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच शिविर का किया आयोजन
सरिया (गिरिडीह)- सरिया प्रखण्ड के कोयरीडीह गाँव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में जिला आयुष समिति, गिरिडीह के निर्देश से DAMO डॉ.गुलाम मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में दिनांक 21/02/2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच शिविर का उद्घाटन कोयरीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी ने विधिवत् फीता काटकर शुरू किया गया।
इस शिविर में डॉ.केसर अंसारी, डॉ.प्रभु कुमार पाण्डेय, डॉ.कमल रजा और योग प्रशिक्षक दीपू कुमार बर्णवाल, विजय कुमार, उमेश कुमार वर्मा के मौजूदगी में स्थानीय लोगों का BP जांच, शुगर जांच कर, मरीजों का ईलाज कर दवा/आयुष औषधी(होमियोंपैथिक,यूनानी) का और मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर मरांडी के हाथों से जरूरतमंद लोगों को औषधीय पौधे (तुलसी,चिरौता,हडजोर,गिलोय,घृतकुमारी) का वितरण किया गया ।
साथ हीं, सभी लोगों को रोग मुक्त (निरोग रहने) के लिए योगाभ्यास भी कराया गया। मौके पर तुलसी महतो, नवीन गुप्ता, ईश्वर महतो, विजय कुमार गुप्ता, राधा देवी, प्रमिला देवी, बबीता देवी, रानी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।