दामोदर का बास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों ने उठाया लाभ
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम दामोदर का बास में NIMS के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 4–5 गांवों से आए कुल 208 महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में ईएनटी (नाक, कान, गला), त्वचा रोग, महिला रोग तथा सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच उपरांत सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे लाभकारी पहल बताया।