logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीमा पार तस्करी की कोशिश नाकाम, 41 ग्राम स्मैक संग युवक गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी, बहराइच-I की एफ कंपनी बीओपी रुपैडिहा एवं थाना रुपैडिहा पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विशेष सूचना के आधार पर 21 फरवरी 2026 की देर रात सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के पास निगरानी के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से काले पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी पुष्टि डॉग स्क्वॉड व ड्रग डिटेक्शन किट से की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीनू उर्फ अब्दुल रऊफ (32 वर्ष) निवासी नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को नेपालगंज (नेपाल) में बेचने के इरादे से सीमा पार ले जा रहा था।
अभियुक्त एवं बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु थाना रुपैडिहा पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

0
12 views

Comment