logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेखा किन्नर हत्याकांड का हुआ खुलासा पैसों के लेन देन के विवाद में हुईं हत्या

सीओ कुरैशी ने बताया कि घटना 17 तारीख की है। मृतक किन्नर रेखा अपने साथी सुमन के मोबाइल फोन से किसी अन्य किन्नर साथी से बधाई लेने के लिए जाने की बात कर रही थी। उस समय वह रवि गुप्ता की दुकान पर मौजूद थी। उसी दिन दोपहर लगभग 1:09 बजे रवि गुप्ता ने अपने पिता को फोन कर बैंक में काम होने की बात कही और उन्हें दुकान पर आने को कहा।
रवि के पिता तुरंत दुकान पर पहुंचे। इसके बाद रवि दुकान से घर चला गया और उसके पीछे-पीछे किन्नर रेखा भी अपने पैसे लेने के लिए रवि के घर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, रवि और रेखा के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान रवि ने रेखा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
जिस मकान में यह घटना हुई, उसमें विजय गुप्ता, उनके बड़े भाई आकाश गुप्ता, आकाश की पत्नी, रवि गुप्ता और उसकी पत्नी के अलावा उसकी विधवा चाची रहती हैं। घटना से कुछ दिन पहले उसकी चचेरी बहन भी अपनी मां से मिलने आई हुई थी।

0
17 views

Comment