logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं व बालिकाओं के लिए कैंसर जागरूकता शिविर आयोजन ।

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से बाल मित्र ग्राम राजौर में आज एक विशेष कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता मनीष साहू ने बताया कि यह शिविर महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों के प्रति जागरूकता फैलाना एवं समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी मामन कुमार ने विशेष रूप से स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर तथा एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नियमित जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाली देवी ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को किशोरावस्था स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता , सेनेटरी पेड एवं पोषण के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को स्वयं जांच की सरल विधि समझाई गई तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
पूजा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई महिलाएं समय पर उपचार नहीं ले पाती हैं, इसलिए ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहता है शिविर में सीता देवी, अंजू मीना, कविता, माया देवी सहित लगभग 120 किशोरी बालिक एवं महिला उपस्थित रही।
अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पुस्तिकाएं वितरित की गईं और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संकल्प दिलाया गया। संस्था ने भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

23
1785 views

Comment