logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपने अधिकार के लिए महिलाओं ने किया एसडीएम राजातालाब का गेट पर घेराव

वाराणसी - बनवासी बस्ती की महिलाओं द्वारा घरौनी और पेयजल के लिए किया घेराव
समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से ग्राम पंचायत तिवारीपुर, बरनी और पचवार के डी.एन. टी. समुदाय (बनवासी बस्ती) की महिलाओं ने उप जिलाधिकारी राजातालाब का घेराव कर ज्ञापन दिया, जिसमें उल्लेख है कि दोनों ग्राम पंचायतों में किसी को घरौनी प्रमाणपत्र नहीं मिला है, और पेयजल परियोजना के तहत बस्ती में पाइप लाइन की सप्लाई तो किया गया, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं चालू किया है।
उक्त समस्या पर एसडीएम राजातालाब द्वारा गेट पर ही सबकी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित विभागों को आदेशित कर महिलाओं के समूह को शांत किया। तथा बरनी ग्राम पंचायत के दिव्यांग राजेंद्र ने व्हीलचेयर के लिए ज्ञापन दिया, जिसमें एसडीएम राजातालाब द्वारा संबंधित ब्लॉक से व्हील चेयर दिलाने का आश्वाशन दिया।
जिसमे समाज उत्थान सेवा समिति की तरफ से अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, प्रीति देवी, रूपा पटेल और तिवारीपुर से सुनीता,लक्ष्मीना, उषा, शीला, शांति, मनभावती बरनी से परमिला, रूपा, माधुरी देवी, संतरा, खुशबू, अनीता, उषा, प्रभावती जी उपस्थित रहे।

5
723 views

Comment