
उत्तराखंड की बड़ी विडंबना है की एक गरीब किसान के 10000 से 15000 तक के बल के कनेक्शन के काटने को सरकारी अमला लेकर पहुंच जाते हैं लेकिन एक मंत्री के दो
मंत्री रेखा आर्या पर 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा।
#मंत्री #बिजली #बकाया #उत्तराखंड
उत्तराखंड में बिजली बकाए को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। और गरीब किसान के लिए आफत मामला तहसील विकास नगर से संबंधित है उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन विद्युत विभाग विकास नगर सरकारी अमले का करता है दुरुपयोग
ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची में राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल होने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है।
इतना ही नहीं, इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है।
बिजली विभाग द्वारा अखबार में बकाएदारों की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद आम जनता और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं
कि जहां आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बरती जाती है, वहीं जनप्रतिनिधियों के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती।