logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवघर व मधुपुर में निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना


देवघर: नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कुमैठा स्टेडियम से देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद के लिए गठित पोलिंग पार्टियां चुनाव संबंधी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं।

निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में मतदान दलों को बैलेट पेपर, मतपेटी सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वाहनों से कर्मियों को उनके निर्धारित बूथों तक भेजा गया।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मतदान तिथि को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

7
1460 views

Comment