logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निवाड़ी- दुकानदार को पुरानी उधारी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक दुकानदार को पुरानी उधारी के पैसे मांगना पड़ा मंहगा, दरअसल पृथ्वीपर कस्बे में बस स्टैंड पर चाय, गुटका एवं सिगरेट की दुकान चलाने वाले आशिक यादव की दुकान पर कल शाम ध्रुव परमार अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और सिगरेट मांग कर दुकान में बैठकर सिगरेट पीने लगा, इसी बीच दुकानदार ने सिगरेट पी रहे युवक ध्रुव परमार से पुरानी उधारी के पैसे क्या मांग लिए सिगरेट पी रहे ध्रुव परमार का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया और उसने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी, हालांकि बाद में उसी युवक के साथ सिगरेट पी रहे एक युवक ने दोनों के बीच बीच बचाव किया, मारपीट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीटीटीवी में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वही दुकानदार की शिकायत पर पृथ्वीपर थाने में मारपीट करने वाले युवक ध्रुव परमार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

23
864 views

Comment