logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ रांची: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी का शव मिला


रांची: राजधानी के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक कर्मचारी का शव खड़ी गाड़ी के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्मचारी चुनावी कार्य में तैनात था और ड्यूटी के दौरान ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रशासन ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

29
2368 views

Comment