logo

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया...वह खुद हिस्ट्रीशीटर धार्मिक संस्थाएं सकते में

चंडीगढ़ गाजियाबाद रविवार 22/02/2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत दिलीप शुक्ला ---उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती , उनके शिष्य मुकुंदानंद और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच कराने का आदेश दिया है। विशेष पॉक्सो जज विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस स्टेशन के प्रभारी को यह निर्देश दिया। अर्जी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य अशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा दायर की गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बयान सामने आया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दायर किया मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। कोर्ट के इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे सच जल्द सामने आ सके। उन्होंने कहा कि सनातन के ऊपर आरोप लगा कौन रहा है। जिसने आरोप लगाया है, वह खुद हिस्ट्रीशीटर है। साभार।।।।।

1
402 views