logo

अल-हादी अकादमी का वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न

अल-हादी अकादमी में वार्षिक खेल महोत्सव-2026 उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रेसिंग प्रतियोगिता में पी.जी. वर्ग से अहमद प्रथम, अर्शियान द्वितीय और जैन अब्दुल्ला तृतीय रहे। नर्सरी वर्ग में इंशिरा तथा एल.के.जी.-यू.के.जी. वर्ग में अदीबा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में नर्सरी से अबू-बकर और एल.के.जी.-यू.के.जी. वर्ग से तमीम विजेता रहे।
“रन विद चेयर” में अहमद, “रन विद कोन एंड बॉल” में इंशिरा तथा “पिक द बॉल” प्रतियोगिता में आयशा परवीन व तमीम संयुक्त विजेता बने।
विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
1051 views