logo

शोक समाचार शाहपुर उंडी निवासी एवं आरती जगदीश महिला कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. राम दयाल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।

शोक समाचार

शाहपुर उंडी निवासी एवं आरती जगदीश महिला कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. राम दयाल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी आयु लगभग 69 वर्ष थी। रविवार की अहले सुबह उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी किडनी में भी समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था।

प्रो. राम दयाल सिंह लगभग आठ वर्षों तक आरती जगदीश महिला कॉलेज के प्राचार्य पद पर रहे और अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक सरल, अनुशासित एवं कर्मठ शिक्षाविद के रूप में जाने जाते थे।

वर्तमान में उनकी पत्नी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर पटोरी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

उनके निधन से पटोरी क्षेत्र ने एक सम्मानित शिक्षाविद को खो दिया है। उनके जाने से शिक्षा जगत एवं समाज में शोक की लहर है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

0
0 views