logo

पुताईकर्मी ने घर में फांसी लगाकर जान दी

झालावाड़| मंडावर थाना क्षेत्र के नोलाव गांव निवासी एक पुताईकर्मी ने शुक्रवार रात घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंडावर पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मंडावर थानाधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवतार उर्फ कालू पुत्र बजरंग लाल कहार के रूप में हुई है। वह मंडावर स्थित चौरसिया धर्मशाला की ऊपरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी और साली उसे तुरंत झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मंडावर पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मंडावर पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट लेकर संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया। मृतक राम अवतार मकानों में पुताई का काम करता था।

Aima media jhalawar

1
282 views