logo

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश। अवधपुरी मोड़ से UPSIDA जाने वाली सड़क बदहाल, बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान

कानपुर नगर (रिपोर्ट): Uttar Pradesh State Industrial Development Authority (UPSIDA)/GST Office क्षेत्र की ओर जाने वाली अवधपुरी मोड़ जी. टी. रोड से मुख्य सड़क इन दिनों बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण आवागमन करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों और इस क्षेत्र में आने-जाने वाले कर्मचारियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक न तो गड्ढों की भराई की गई और न ही किसी प्रकार का स्थायी मरम्मत कार्य शुरू हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और चारपहिया वाहनों के खराब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके। फिलहाल क्षेत्र के लोग जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

0
1717 views