
संकल्प से समाधान अभियान के तहत लाॅ काॅलेज मुरैना में पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित
#sankalpsesamadhan अभियान के तहत लॉ कॉलेज मुरैना में पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित
मौके पर छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस वितरित
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में जिले में संकल्प से समाधान अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार द्वारा शुक्रवार को लॉ कॉलेज मुरैना में परिवहन विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा लर्निंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कैंप के दौरान अब तक 115 लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही छात्राओं को वितरित किए जा चुके हैं। शिविर निरंतर जारी है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें विधिवत लाइसेंस प्रक्रिया से जोड़ना तथा सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh