logo

बहु -उत्पाद खाद्य विकिरण ईकाई लगाने के लिए देशभर से संभावित उद्यमियों से ऑनलाइन प्रस्ताव 28 फरवरी तक आमंत्रित

बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई लगाने के लिये देशभर से संभावित उद्यमियों से ऑनलाईन प्रस्ताव 28 फरवरी तक आमंत्रित

प्रधानमंत्री कृषि संपदा योजना अंतर्गत “एकीकृत शीत श्रृंखला एवं मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन स्कीम)” घटक के तहत बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना हेतु भारत सरकार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा देशभर के पात्र एवं संभावित उद्यमियों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
उक्त योजना के अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योजना के प्रावधानों के अनुसार बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना पर पात्र हितग्राहियों को अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक की अनुदान सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
इच्छुक उद्यमी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयसीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

74
1186 views