अब दिल्ली की जनता आसानी से हम तक अपनी बात पहुंचा सकेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमने दिल्ली सरकार की ओर से CM जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप की शुरूआत की है। अब दिल्ली की जनता आसानी से हम तक अपनी बात पहुंचा सकेगी। दिल्ली के हर कोने की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करने का यह प्रयास है।