logo

वर्तमान रेट के मुताबिक 22 कैरेट सोने की कीमत

Maang Tika Price: फरवरी 2026 में भी सोने की कीमत ऊंची बनी हुई हैं. शादी के सीजन में सोने की मांग काफी ज्यादा देखने को मिली है. अगर आप 22 कैरेट सोने में 5 ग्राम का मांग टीका बनवाने की सोच रहे हैं तो कीमत का अंदाजा लगा लेना काफी ज्यादा जरूरी है. आखरी रकम तीन मुख्य चीजों से तय होती है. सोने का रेट, मेकिंग चार्ज और जीएसटी.
वर्तमान रेट के मुताबिक 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,400 से ₹14,600 प्रति ग्राम के बीच है. लगभग ₹14,500 प्रति ग्राम का औसत रेट लेते हुए 5 ग्राम के सोने की बेसिक कीमत लगभग ₹72,000 से ₹73,000 तक आती है. यह ज्वेलरी की कीमत का मुख्य हिस्सा होता है और इंटरनेशनल बुलियन की कीमतों और करेंसी के उतार चढ़ाव के आधार पर रोज बदलता रहता है.

5
160 views