logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के मामले में साजिश का आरोप, अधिकारियों पर सवाल

बहराइच। जनपद बहराइच में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण एवं रख-रखाव से जुड़े प्रकरण को लेकर नया मामला सामने आया है। मामले में संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि स्वयं बीएसए आशीष कुमार सिंह अपने को बचाने के लिए निर्दोष अधिकारियों/कर्मचारियों को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण से संबंधित एक पत्र विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया, जिसमें कुछ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की बात कही गई। हालांकि संबंधित पक्ष का कहना है कि उक्त पत्र समिति के संज्ञान में कभी नहीं लाया गया और न ही उनके द्वारा किसी प्रकार का पत्र प्रेषित किया गया।
बताया जा रहा है कि पत्र के क्रमांक एवं तिथि को लेकर भी कई प्रकार की विसंगतियाँ सामने आई हैं। संबंधित अधिकारियों का आरोप है कि बैकडेट में पत्र जारी कर प्रकरण को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तथा अपने दायित्व से बचने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
मामले में यह भी कहा गया है कि बिना किसी स्पष्टीकरण मांगे, पूर्वाग्रह एवं दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई, जिससे विभागीय पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि वर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल को लेकर पहले से ही कई प्रकार की शिकायतें चर्चा में रही हैं। आरोप लगाए जाते रहे हैं कि पूर्व तैनाती के दौरान भी इनके कार्यों को लेकर गंभीर प्रश्न उठे थे। शिक्षकों के बीच मनमानी कार्यवाही और आर्थिक अनियमितताओं से संबंधित शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं।
इस पूरे प्रकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही शासन स्तर पर भी पूरे मामले को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निर्दोष लोगों को न्याय मिल सके।

3
5 views

Comment