विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम : मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सम्पन्न
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम : मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन सम्पन्न
कुंभलगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार, 21 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
उपखंड अधिकारी सुश्री साक्षी पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निस्तारण किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करते हुए अद्यतन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें मतदाता सूची की एक-एक हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह अंतिम प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस की अवधि में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार 30 दिवस की अवधि में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के समक्ष भी अपील दायर की जा सकती है।
उपखंड अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।